मिशन 2019: AAP ने मेट्रो से शुरू किया चुनावी अभियान, यात्रियों को बांटे गए केजरीवाल के पत्र

punjabkesari.in Monday, Apr 01, 2019 - 01:32 PM (IST)

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक अपने चुनावी प्रचार के तहत दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को एक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पत्र बांटा जिसमें दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के मुद्दे के बारे में लिखा गया है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली के समन्वयक गोपाल राय ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से की गई है और जल्द ही शहर के सभी मेट्रो स्टेशनों पर ऐसा प्रचार किया जाएगा। राय ने दावा किया कि दिल्ली के लोग डेढ़ लाख करोड़ रुपए का आयकर भरते हैं और उन्हें केंद्र से केवल 325 करोड़ रुपए मिलते हैं।

उन्होंने कहा कि जैसे ही राज्य को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलेगा, इसे 60,000 करोड़ रुपए मिलने लगेंगे। इसका इस्तेमाल कई विकास परियोजनाओं में किया जा सकेगा। कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने मुख्य चुनाव अधिकारी से आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। इकाई का कहना है कि वह मतदाताओं को पत्र जारी करके अपने कार्यालय का गलत इस्तेमाल और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 12 मई को वोट डाले जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News