कश्मीर में तापमान माइन्स से नीचे

punjabkesari.in Friday, Jan 20, 2017 - 11:30 PM (IST)

श्रीनगर : कश्मीर में शुक्रवार को भी तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना रहा जबकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश और बर्फबारी के अतिरिक्त मौसम आम तौर पर शुष्क रहेगा।
उन्होंने बताया कि 22 जनवरी की शाम से 26 जनवरी के बीच एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के राज्य में सक्रिय होने का अनुमान है, जिसके प्रभाव से हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है।


मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शुक्रवार को शून्य से 13 .8 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 11.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।


अधिकारी के अनुसार कि लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 16.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया, जो राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा। कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 15 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।


उन्होंने बताया कि श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News