50 साल बाद पटना पहुंचे मिल्खा सिंह, हॉफ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

punjabkesari.in Sunday, Dec 17, 2017 - 11:36 AM (IST)

पटना: बिहार की राजधानी को स्मार्ट बनाने के लिए राज्य में रविवार को हॉफ मैराथन की दौड़ का आयोजन किया गया है। इस दौड़ की शुरुआत फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर की। पटना में पहली बार हॉफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है। मैराथन की शुरुआत गांधी मैदान से सुबह छह बजे हुई।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, मैराथन से पहले शनिवार को मिल्खा सिंह ने सम्मेलन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि वह पचास साल बाद पटना आए हैं, वह बहुत खुश हैं। मिल्खा सिंह ने कहा कि राज्य में प्रतिभा की कमी नहीं हैं, केवल राज्य के युवाओं को प्रेरित करने की आवश्यकता है। 

बता दें कि हॉफ मैराथन के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया था। शनिवार शाम तक चार हजार के लगभग लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके थे। दौड़ की पहली कैटेगिरी 21.1 किमी की थी, जिसमें 350 प्रतिभागी शामिल हुए। 10 किमी की दूसरी दौड़ में 450 प्रतिभागी तो 4 किमी की तीसरी दौड़ में 3200 प्रतिभागी शामिल हुए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News