बडग़ाम में सीआपीएफ पार्टी पर आतंकी हमला, 1 जवान घायल

punjabkesari.in Friday, Feb 01, 2019 - 07:34 PM (IST)

श्रीनगर : मध्य कश्मीर के बडग़ाम जिला में शुक्रवार को आतंकियों ने सी.आर.पी.एफ . के दल पर ग्रेनेड फेंक कर हमला कर दिया जिसमें सी.आर.पी.एफ . का एक जवान घायल हो गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिला के चाडूरा कस्बे के नम्तहाल इलाके में कुछ आतंकियों ने आज शाम सी.आर.पी.एफ. की 43 बटालियन की पार्टी पर ग्रेनेड फेंक कर हमला कर दिया। इस हमले में सी.आर.पी.एफ. का एक जवान घायल हो गया। घायल को तुरन्त उपचार के लिए पास के अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। 

PunjabKesari


एस.एस.पी. बडगाम अमोद नागपुरी ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि सी.आर.पी.एफ. जवान को मामूली चोट आई हैं जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आतंकियों की तलाश में पूरे इलाके की सुरक्षाबलों द्वारा घेराबंदी कर दी गई है। इसके साथ ही तलाशी अभियान जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News