कश्मीर में आज से खुले मिडिल स्कूल, खुली दुकानें और मॉल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 21, 2019 - 03:33 PM (IST)

श्रीनगर : कश्मीर घाटी में बुधवार से मिडिल स्कूल भी शुरू हो गये। प्रशासन की तैयारी है कि सप्ताह के अंत घाटी में अन्य स्कूलों को भी खोला जा सके। प्रमुख सचिव रोहित कंसल के अनुसार अधिकांश इलाकों से दिन की निषेधाज्ञा हटा ली गई है और जीवन सामान्यता की रफ्तार पकड़ रहे हैं। घाटी में एटीएम भी सुचारू तरीके से काम कर रहे हैं और लोग अपने निजी कार्यों के लिए पैसे निकाल रहे हैं।


कंसल के अनुसार 12 दिनों में करीब आठ सौ करोड़ की निकासी हुई है। इससे यह बात तो साफ होती है कि लोग सामान्य जिन्दगी की तरफ आ रहे हैं। आफिसों में हाजिरी लग रही है और अंतर जिला परिवहन सुविधा भी शुरू हो गई है। सोमवार से घाटी में प्राइमरी स्कूल भी खुल गये हैं।

 

PunjabKesari

 

लैंडलाइन बहाल
घाटी में करीब 73 हजार के करीब लैंडलाइन बहाल कर दिये गये हैं। लाल चौक के आस-पास फोन सेवा बहाल करने के लिए बीएसएनएल तकनीकी खराबी को दूर करने में लगा हुआ है।

PunjabKesari
कश्मीर में रेडियो का सहारा
इंटरनेट बंद होने से कश्मीर में लोगों को अब रेडियो का सहारा है। लोग खुद को अपडेट करने के लिए रेडियो को टयून कर रहे हैं। जो रेडियो किसी की पूछ में नहीं थे वो अब सबसे बड़ा सहारा हैं। हांलाकि टैलीविजिन भी इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News