मेट्रो का सफर ढीली करेगा आपकी जेब, 1 अक्टूबर से बढ़ेगा किराया

punjabkesari.in Monday, Sep 25, 2017 - 03:55 PM (IST)

नई दिल्लीः मेट्रो का सफर करने वाले यात्रियों को जेब और ढीली करनी पड़ेगी। पहले चरण में किराए में हुई वृद्धि के बाद मेट्रो में यात्रियों की संख्या पहले के मुकाबले घटी है। इसके बावजूद दूसरे चरण में किराए में वृद्धि की तैयारियां चल रही हैं। अभी तक मेट्रो में सफर करने के लिए कम से कम किराया 10 रुपए और अधिकतम किराया 50 रुपए देने पड़ते हैं।

ये होगा नया किराया
बढ़े हुए किराए की नई दरें एक अक्टूबर से लागू हो जाएंगी। डी.एम.आर.सी. की मानें तो 2 किमी तक के लिए 10 रुपए, 2 से 5 किमी तक के लिए 15 की जगह 20 रुपए, 5 से 12 किमी तक के लिए 20 की जगह 30 रुपए, 12 से 21 किमी तक के लिए 30 की जगह 40 रुपए, 21 से 32 किमी तक के लिए 40 की जगह 50 रुपए और 32 किमी से अधिक के सफर के लिए 50 की जगह 60 रुपए देने होंगे। डी.एम.आर.सी. के अनुसार मेट्रो में सबसे ज्यादा नौकरी पेशा लोग ही सफर करते हैं। ये वो लोग हैं जो हर महीने 10 से 30 हजार रुपए कमाते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News