दुनिया भर में META का सर्वर हुआ DOWN, फेसबुक-इंस्टाग्राम की सेवाएं ठप, करोड़ों यूजर्स परेशान

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 07:44 PM (IST)

नेशनल डेस्क : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम की सेवाएं शुक्रवार शाम करीब 7:05 बजे अचानक प्रभावित हो गईं, जिससे दुनिया भर के करोड़ों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स ने लॉगिन, पोस्ट लोड होने और फीड रिफ्रेश करने में दिक्कतों की शिकायत की।

सेवाएं बाधित होने के बाद यूजर्स ने अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' का रुख किया और अपनी प्रतिक्रियाएं साझा करनी शुरू कर दीं।

कुछ लोगों ने मीम्स और मजाकिया पोस्ट के जरिए अपनी नाराजगी जताई, जबकि कई यूजर्स ने समस्या की जानकारी साझा की।

फिलहाल सेवा बाधित होने के कारणों को लेकर संबंधित कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यूजर्स लगातार सेवाओं के सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News