महबूबा की अपील: सीमा पर शांति बनाए भारत और पाक

punjabkesari.in Tuesday, Sep 19, 2017 - 07:18 PM (IST)

जम्मू: पिछले कुछ दिनों से भारत-पाक सीमा पर हो रही गोलीबारी में दोनों देशों के कई लोग घायल हो चुके हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने दोनों देशों से अपील की है कि वे सीमा पर शांति बनाए रखें। जम्मू कश्मीर में आईबी पर रूक-रूक कर गोलीबारी जारी है7 अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान शनिवार से गोलीबारी कर रहा है। गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई है जबकि पांच अन्य घायल हो गए हैं। वहीं काफी संख्या में मवेशी भी मारे गए हैं। गोलीबारी में इलाके से तनाव फैला हुआ है।
मुख्यमंत्री ने टवीट् कर दोनों देशों से सीमाओं पर शांति बनाए रखने की अपील की है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News