मेघालय विधानसभा चुनावः कहीं ये न बन जाए कांग्रेस की हार का कारण

punjabkesari.in Friday, Feb 09, 2018 - 05:36 PM (IST)

शिलांगः मेघालय में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया के इस्तेमाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने मुख्य विरोधियों कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों से कहीं आगे है। बदलते समय के साथ हाल के वर्षों में चुनाव के समय सोशल मीडिया की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो गई है। चुनाव के दौरान सोशल मीडिया का उपयोग एजेंडा तय करने, प्रचार कराने और विरोधियों की आलोचना करने के लिए किया जाता है।  मेघालय में कांग्रेस लगातार दूसरे कार्यकाल में सरकार चला रही है। ऐसे में कहीं कांग्रेस की सोशल मीडिया में असक्रियता चुनाव में हार का कारण न बन जाए। 

एक नजर आंकड़ों परः 
 आंकड़ों के अनुसार, आठ फरवरी तक मेघायल में भाजपा के ट्विटर खातों पर फोलोअर्स की संख्या 13.9 हजार हो चुकी है जबकि कांग्रेस के फोलोअर्स की संख्या महज 1455 है। 
-फेसबुक पर भाजपा के 3886 फोलोअर्स की तुलना में कांग्रेस के केवल 1712 फोलोअर्स हैं। 
-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के ट्विटर पर 392 और फेसबुक पर 1038 फोलोअर्स हैं।   

एक नजर नेताओं के अकाउंट परः 
-सोशल मीडिया पर राजनेताओं की लोकप्रियता के मामले में सत्तारूढ़ कांगेस के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा के फेसबुक पर 1,26,786 फोलोअर्स हैं वहीं ट्विटर पर उनके फोलोअर्स की संख्यां 68,000 है। 
-ट्विटर पर कांग्रेस की मेघालय इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष विन्सेंट पाला के 779 और भाजपा की मेघालय इकाई के अध्यक्ष शिबुन ङ्क्षलगदो के महज 163 फोलोअर्स हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News