27 फरवरी को फिर होगा एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Saturday, Feb 25, 2023 - 05:29 AM (IST)

नेशनल डेस्क : दिल्ली नगर निगम के छह स्थाई समिति के सदस्यों के लिए शुक्रवार को सिविक सेंटर में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो गया, लेकिन इसके बाद वोटों के गिनती के दौरान जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी के पार्षदों के बीच जमकर हंगामा हुआ. यहां कि पार्षदों के बीच हाथापाई और मारपीट हुई, जिसके बाद सदन की कार्यवाही फिर से स्थगित कर दी गई। अब एमसीडी स्थाई समिति के सदस्यों का चुनाव 27 फरवरी को होगा।

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें-
जानें क्यों "यूपी का बा" फेम नेहा सिंह राठौर असप्ताल में हुई भर्ती

बिहार में का बा….गाने के बाद तेजी से चर्चा में आई बिहार की लोकगायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर विवाद में आ गई हैं। पहले यूपी पुलिस ने नेहा सिंह को नोटिस भेजकर 3 दिन के अंदर जवाब मांगा गया था। इन बढ़ रही परेशानियों को देख नेहा की हालत खराब हो गई है, और अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर ने स्ट्रेस लेने से मना किया है। नोटिस में कहा गया कि उनके गीत ने समाज में वैमनस्य फैलाने का काम किया है।

दिल्ली: मेयर शैली ओबेरॉय ने भाजपा पार्षदों पर लगाए आरोप
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) पार्षदों के बीच नगर निगम सदन में हाथापाई और हंगामे के कुछ घंटों बाद दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय ने शुक्रवार को भाजपा के कुछ सदस्यों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सहयोगी आशु ठाकुर पर भी एक अन्य भाजपा पार्षद ने हमला किया। वहीं, आप विधायक आतिशी ने आरोप लगाया कि ठाकुर को उनके दुपट्टे से पकड़कर मंच से घसीटते हुए सदन के एक निकास द्वार तक ले जाया गया।

अमृतपाल सिंह को लेकर गृह मंत्रालय का आया बड़ा बयान
उपदेशक और खालिस्तानियों के प्रति सहानुभूति रखने वाले अमृतपाल सिंह के समर्थकों द्वारा उसके सहयोगी को रिहा कराने के लिए पुलिस थाने पर किए गए हमले के बाद केंद्र सरकार पंजाब के हालात पर ‘करीबी नजर' रख रही है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राइफल और तलवारों से लैस अमृतपाल के समर्थकों ने अमृतसर शहर के बाहरी इलाके में अजनाला पुलिस थाने पर धावा बोल दिया था।

महाराष्ट्र के इन दो जिलों का बदला नाम
महाराष्ट्र के दो जिलों औरंगाबाद और उस्मानाबाद का बदलने को लेकर केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। यानि अब से औरंगाबाद को छत्रपति संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव के नाम से जाना जाएगा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेद्र फडणवीस ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंन  ट्वीट कर बताया कि औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नामांतर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में स्थापित सरकार ने कर दिखाया है।

CWC के लिए नहीं होंगे चुनाव
कांग्रेस की संचालन समिति ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से फैसला किया कि कांग्रेस कार्य समिति (CWC) के सदस्यों को नामित करने के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अधिकृत होंगे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह जानकारी दी। उन्होंने मीडिया से कहा कि संचालन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला हुआ कि कांग्रेस अध्यक्ष को अधिकार दिया जाए कि वह कार्य समिति के सदस्य नामित करें।

बीच आसमान में अटकी 182 पैसेंजर्स की सांसें!
कालीकट से दम्मम जा रहे एक विमान को हाइड्रोलिक उपकरण खराब होने के कारण राज्य की राजधानी की ओर मोड़े जाने के बाद शुक्रवार को यहां अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पूर्ण आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई। हवाई अड्डे के सूत्रों के मुताबिक, विमान दोपहर 12.15 बजे हवाई अड्डे पर उतरा। सूत्रों ने कहा कि 182 यात्रियों को लेकर जा रही एयर-इंडिया एक्सप्रेस आईएक्स 385 उड़ान का पिछला हिस्सा कालीकट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह उड़ान भरने के दौरान रनवे से टकरा गया।

आरोपी 'कांग्रेस नेता पवन खेड़ा' ने बिना शर्त माफी मांग ली है
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा को लेकर ट्विट किया। हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर कहा कि कानून की महिमा हमेशा बनी रहेगी। आरोपी (कांग्रेस नेता पवन खेड़ा) ने बिना शर्त माफी मांग ली है। हम आशा करते हैं कि सार्वजनिक स्थलों की पवित्रता को बनाए रखते हुए आगे से कोई भी राजनीतिक विमर्श में किसी तरह अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करेगा.असम पुलिस भी मामले को उसके तार्किक तरीके से खत्म करेगी।

अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू
भारत सरकार की अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए हरियाणा के 6 जिलों नामत: पंचकूला, अंबाला, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर और केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ़ के लिए पंजीकरण 15 मार्च,2023 तक किया जाएगा। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सभी योग्य लाभार्थी www.joinindianarmy.nic.in  वेबसाईट पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

'LG से सीधे आदेश लेना बंद करें'
दिल्‍ली सरकार और उपराज्‍यपाल के बीच चल रही खींचतान पहले से काफी और बढ़ गई है। केजरीवाल सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे उपराज्‍यपाल वीके सक्‍सेना से सीधे आदेश लेना बंद करें। दिल्‍ली सरकार के सभी मंत्रियों ने अपने-अपने विभाग सचिव को ये निर्देश दिए हैं। साथ ही सरकार कहा कि ट्रांजेक्शन ऑफ बिजनेस रूल्स (TBR) का सख्ती से पालन करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Recommended News

Related News