MCD Elections: कांग्रेस ने जारी की 250 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसको कहां से मिला टिकट
punjabkesari.in Monday, Nov 14, 2022 - 05:55 AM (IST)

नेशनल डेस्कः कांग्रेस ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए रविवार को अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सभी 250 वार्डों पर उम्मीदवारों का चयन किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सभी केंडिडेट के नाम पर मुहर लगा दी है। इससे पहले भाजपा 232 वार्डों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है। आम आदमी पार्टी ने भी 241 वार्डों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। बताते चलें कि दिल्ली नगर निगम के चुनाव अगले महीने 4 दिसंबर को होंगे। 7 दिसंबर को नतीजे सामने आएंगे।
Congress President Mallikarjun Kharge has approved the list of candidates for the Elections to the Municipal Corporation of Delhi-2022 pic.twitter.com/mcAEaBDA2r
— ANI (@ANI) November 13, 2022