MCD चुनाव: आरोपों और केसों में घिरे दिल्ली के ‘आप’ विधायक बने मुख्य चुनावी मुद्दा

punjabkesari.in Sunday, Apr 23, 2017 - 09:24 AM (IST)

जालंधर: दिल्ली में एम.सी.डी. के चुनावों में आम आदमी पार्टी ने ही नहीं बल्कि अन्य पार्टियों ने भी जिसे मुख्य चुनावी मुद्दा बनाया है वह है  ‘आप’ विधायकों पर लगे आरोप व दर्ज केस। फर्क सिर्फ इतना है कि ‘आप’ नेता इन आरोपों और केसों के लिए दिल्ली पुलिस को केंद्र सरकार के हाथों की कठपुतली कहकर चुनाव में निशाना बना रहे हैं जबकिअन्य पार्टियां आरोपों में घिरे आप नेताओं पर निशाना साध कर उन्हें आपराधिक छवि वाले नेता बताने में जुटी हैं और चुनावों में इसी मुद्दे पर सारी पार्टियां चुनावी दाव खेल रही हैं।

यहां वर्णनीय है कि वर्ष 2015 में दिल्ली में ‘आप’ की सरकार बनने के बाद से 2 वर्षों में 15 ‘आप’ विधायकों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में केस दर्ज किए गए और 13 विधायक गिरफ्तार किए गए, फिलहाल सभी आरोपी विधायक जमानत पर बाहर हैं। 2 विधायकों को बरी किया जा चुका है जिसके लिए दिल्ली पुलिस सवालों के घेरे में है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल तो इन सारे हालात को एमरजैंसी जैसे हालात बताते हैं क्योंकि उनके एक विधायक को तो पुलिस ने प्रैस कांफ्रैंस करते हुए ही उठा लिया था, पर पिछले एक साल में ‘आप’ के किसी विधायक पर कोई केस दर्ज नहीं हुआ।

‘आप’ विधायकों पर दर्ज केसों की डिटेल
शरद चौहान (हलका -नरेला)  
गिरफ्तार -जुलाई 2016
आरोप- एक आप वालंटियर द्वारा  की गई आत्महत्या में नाम।
स्टेटस- वकील ने अदालत में यह कहा कि शरद का उक्त केस से कोई संबंध नहीं है और न ही पीड़ित के आखिरी बयानों में शरद का नाम आया है, इसलिए उन्हें जमानत मिल गई।

दिनेश मोहनिया (हलका-संगम विहार)  
गिरफ्तार - जुलाई 2016                     
आरोप- महिला से दुर्व्यवहार तथा बुजुर्ग व्यक्ति से मारपीट।   
स्टेटस- जमानत पर रिहा, अदालत ने कहा कि मामले की पूरी छानबीन के बिना जेल में रखने का कोई कारण नहीं।

सोमनाथ भारती (हलका -मालवीय नगर)  
गिरफ्तार - सितम्बर 2016                         
आरोप- एम्ज के सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट।    
स्टेटस-  जमानत पर रिहा।
गिरफ्तार - सितम्बर 2015                          
आरोप-  पत्नी के साथ मारपीट व कुत्ते से कटवाना।
स्टेटस- जमानत पर रिहा, अदालत ने पाया कि कुत्ता सोमनाथ भारती के इशारे पर एक्शन नहीं लेता।

गुलाब सिंह (हलका-मटियाला)  
गिरफ्तार-अक्तूबर 2016 गुजरात से।
आरोप- जबरन वसूली।
स्टेटस- जमानत पर रिहा।

नरेश यादव (हलका -महरौली)  
गिरफ्तार -जुलाई 2016 पंजाब पुलिस द्वारा।
आरोप- कुरान की बेअदबी।
स्टेटस- जमानत पर रिहा।

संदीप कुमार (हलका-सुल्तानपुर माजरा)  
गिरफ्तार - सितम्बर 2016
आरोप- महिला से रेप।
स्टेटस- जमानत पर रिहा, अदालत के अनुसार जब तक सजा नहीं होती, यह विधायक रहेगा।

अमानतुल्ला खान (हलका-ओखला)  
गिरफ्तार - जुलाई 2016  आरोप- बिजली कट की शिकायत करने आई महिला को धमकाया।  
स्टेटस- जमानत पर रिहा, महिला ने अदालत  में कहा कि उसे अनजान नंबर से  धमकियां आईं।
गिरफ्तार- सितम्बर 2016 आरोप- महिला रिश्तेदार को पीटा। स्टेटस- जमानत पर रिहा।

जगदीप सिंह (हलका -हरी नगर)  
गिरफ्तार - मई 2016                           
आरोप- मारपीट का केस।    
स्टेटस- जमानत पर रिहा।

प्रकाश जरवाल (हलका-दियोल)  
गिरफ्तार- जुलाई 2016               
आरोप- महिला से छेड़खानी
स्टेटस- जमानत पर रिहा।

अखिलेश त्रिपाठी (हलका-मॉडल टाऊन)  
गिरफ्तार - नवम्बर 2015                         
आरोप- 2013 में दंगा फैलाने व धमकाने का केस।
स्टेटस- सारे आरोपों से बरी।

महिन्द्र यादव (हलका-विकासपुरी)  
गिरफ्तार- जनवरी 2016                           
आरोप- सरकारी कर्मी पर एक प्रदर्शन के दौरान हमला।  
स्टेटस- जमानत पर रिहा।

सुरिन्द्र सिंह  (हलका-दिल्ली कैंटोनमैंट)  
गिरफ्तार - अगस्त 2015                           
आरोप- एन.डी.एम.सी. वर्कर पर हमला।   
स्टेटस- जमानत पर रिहा।

मनोज कुमार (हलका-कोंडली)  
गिरफ्तार-नवम्बर 2016
आरोप-घरेलू हिंसा व जमीनी विवाद।
स्टेटस-जमानत पर रिहा

जितेंद्र कुमार तौमर (हलका-तिमारपुर)  
गिरफ्तार - जून 2015                           
आरोप- फर्जी डिग्री का मामला।    
स्टेटस- जमानत पर रिहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News