जयकारों के साथ वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे राहुल गांधी, लोगों को खूब पसंद आई सादगी(Video)
punjabkesari.in Friday, Sep 10, 2021 - 12:01 PM (IST)
नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों बयानबाजी को लेकर नहीं बल्कि अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। राहुल गांधी ने कल माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई। 'प्रेम से बोलो जय माता दी' के जयकारों के साथ माता वैष्णो देवी के दरबार की तरफ बढते कांग्रेस नेता का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनका उत्साह साफ दिखाई दे रहा है।
श्री @RahulGandhi जी माता वैष्णो देवी से देशवासियों की समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद लेकर मध्यरात्रि को वापस आते हुए।
— Congress (@INCIndia) September 10, 2021
इस दौरान माहौल भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। #RahulVaishnoDeviYatra pic.twitter.com/QlTcVnn33x
पद यात्रा के दौरान राुहल गांधी की सादगी लोगों को खूब पसंद आई। कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी का वीडियो ट्वीट किया और लिखा कि जनता के प्यार और माँ के आशीर्वाद ने राहुल गांधी की वैष्णो देवी यात्रा को अविस्मरणीय बना दी है। इस यात्रा के दौरान उन्होंने माँ से देश की समृद्धि, खुशहाली की कामना मांगी।
Shri @RahulGandhi takes in the incredible expanse of mother nature while en route to Darshan at Mata Vaishno Devi Temple. #RahulVaishnoDeviYatra pic.twitter.com/VrJE1eyt6v
— Congress (@INCIndia) September 9, 2021
कांग्रेस ने एक और वीडियो जारी कर लिखा कि राहुल गांधी जी जी माता वैष्णो देवी से देशवासियों की समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद लेकर मध्यरात्रि को वापस आते हुए। इस दौरान माहौल भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा।
श्री @RahulGandhi जी 'प्रेम से बोलो जय माता दी' के जयकारों के साथ माता वैष्णो देवी के दरबार की तरफ आगे बढ़ रहे हैं।#RahulVaishnoDeviYatra pic.twitter.com/lvHNaWMX7E
— Congress (@INCIndia) September 9, 2021
राहुल गांधी ने यात्रा मार्ग पर माता के दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार के साथ बैठकर बात भी की। राहुल गांधी से बात कर परिवार के सदस्य काफी खुश दिखे। बताया जा रहा है कि आज वह जम्मू के त्रिकुटा नगर में जे के रिजॉर्ट्स में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। भोजन के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने के बाद वह साढ़े तीन बजे की उड़ान से दिल्ली वापस जाएंगे।