Maruti Car Discount: Maruti की इन गाड़ियों पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, जल्दी से करें चेक

punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 06:35 PM (IST)

Maruti Car Discounts : अगर आप इस महीने मारुति सुजुकी की प्रीमियम कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। मारुति अपने नेक्सा (Nexa) पोर्टफोलियो की लगभग सभी कारों - बलेनो, फ्रॉन्क्स, ग्रैंड विटारा और इनविक्टो पर फरवरी महीने में जबरदस्त डिस्काउंट और बेनिफिट्स दे रही है। कंपनी ग्राहकों को लुभाने के लिए हैचबैक से लेकर प्रीमियम एमपीवी तक पर हजारों-लाखों रुपये बचाने का मौका दे रही है। जानते हैं कौन सी कार पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है।

PunjabKesari

प्रमुख कारों पर मिलने वाले ऑफर्स:

  • Maruti Invicto: इस महीने Maruti Invicto खरीदने  पर ग्राहक ₹2.15 लाख तक की बचत कर सकते हैं।

  • Maruti Grand Vitara: स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और पेट्रोल वेरिएंट्स पर ₹85,000 तक का फायदा मिल रहा है, जबकि सीएनजी पर ₹50,000 की छूट मिल रही है।

  • Maruti Baleno: इस पॉपुलर हैचबैक पर कुल ₹48,000 (ऑटोमैटिक) और सीएनजी/मैनुअल पर ₹43,000 तक का लाभ मिल सकता है।

  • Maruti Fronx: क्रॉसओवर लवर्स को इस महीने Maruti Fronxखरीदने पर ₹33,000 तक की बचत का मौका मिल रहा है।

  • जिम्नी और XL6: ऑफ-रोडर जिम्नी और 7-सीटर XL6 पर भी ₹50,000 से ज्यादा के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।

PunjabKesari

इसके अलावा सबसे सस्ती नेक्सा कार इग्निस पर ₹58,000 तक और सेडान सिआज पर ₹40,000 तक की छूट मिल रही है। ध्यान रहे कि ये ऑफर्स डीलरशिप और वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News