Public Holidays: लगातार तीन दिन बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और बैंक, इन तारीखों में उठा सकते आप लम्बी छुट्टी का लुफ्त

punjabkesari.in Monday, Oct 07, 2024 - 12:52 PM (IST)

नेशनल डेस्क:    इस साल अक्टूबर में कई त्यौहार आ रहे हैं, जिससे छुट्टियों की लंबी लिस्ट तैयार हो गई है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अक्टूबर 2024 के लिए बैंकों की छुट्टियों की सूची जारी की है। इसमें गांधी जयंती, वाल्मीकि जयंती, और नवरात्रि जैसे प्रमुख त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं।

छुट्टियों की तारीखें
अगर आप लंबी छुट्टियों की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है! अक्टूबर में कई छुट्टियां हैं, खासकर कुछ राज्यों में विधानसभा चुनावों के कारण।

महत्वपूर्ण छुट्टियाँ:

10 अक्टूबर: सप्तमी पूजा
11 अक्टूबर: अष्टमी पूजा
12 अक्टूबर: नवमी पूजा और दूसरा शनिवार
13 अक्टूबर: रविवार
इस प्रकार, 10 से 13 अक्टूबर तक आपको लगातार छुट्टियां मिलेंगी, जिससे आप एक लंबा वीकेंड का लुत्फ उठा सकते हैं।

आइए जानते हैं, इस महीने की छुट्टियों की पूरी सूची:

  • 10 अक्टूबर (गुरुवार): महासप्तमी
  • 11 अक्टूबर (शुक्रवार): महानवमी
  • 12 अक्टूबर (शनिवार): दशहरा और दूसरा शनिवार
  • 13 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
  • 14 अक्टूबर (सोमवार): दुर्गा पूजा (सिक्किम)
  • 16 अक्टूबर (बुधवार): लक्ष्मी पूजा (अगरतला, कोलकाता)
  • 17 अक्टूबर (गुरुवार): वाल्मीकि जयंती
  • 20 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
  • 26 अक्टूबर (शनिवार): परिग्रहण दिवस (जम्मू-कश्मीर) और चौथा शनिवार
  • 27 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
  • 31 अक्टूबर (गुरुवार): नरक चतुर्दशी, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती और दिवाली

इन छुट्टियों की मदद से आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं, यात्रा की योजना बना सकते हैं, या फिर बस आराम कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News