मनोज तिवारी का दावा, भाजपा जीतेगी 48 सीटें, एक्जिट पोल होंगे फेल

punjabkesari.in Saturday, Feb 08, 2020 - 08:08 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए मतदान समाप्त हो गया है। ज्यादातर एग्जिट पोल्स की मानें तो दिल्ली में फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। हालांकि इस बार भाजपा की सीटें बढ़ने का भी अनुमान जताया गया है। वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि एग्जिट पोल गलत साबित होंगे और दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। 

PunjabKesari
मनोज तिवारी ने ट्वीट कर दावा किया है कि सभी एक्जिट पोल फेल होंगे और भाजपा को 48 सीटें मिलेगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि मेरी ये ट्वीट सम्भाल के रखियेगा,कृपया EVM को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूँढे।

PunjabKesari
न्यूज एक्स' की ओर से जारी एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 50 से 56 सीटें और भाजपा को 10 से 14 सीटें मिल सकती हैं। इसमें कांग्रेस का खाता नहीं खुलने का अनुमान लगाया गया है। ‘रिपब्लिक टीवी' के एग्जिट पोल बात आप 48-61, भाजपा 9-21 और कांग्रेस 0-1 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। 

इसी तरह ‘टाइम्स नाउ' के एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 44 और भाजपा को 26 सीटें मिल सकती हैं। ‘टीवी9-सिसरो' के एग्जिट पोल के अनुसार आप को 54 , भाजपा 15 और कांग्रेस को एक सीट मिलने के आसार हैं। गौरतलब है कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान हुआ। मतगणना 11 फरवरी को होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News