मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल, मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार

punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2020 - 08:27 AM (IST)

नेशनल डेस्क: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश से भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को गुरुवार को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया और सिन्हा को केन्द्र शासित प्रदेश का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है। इससे पहले बुधवार को मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों के मुताबिक मुर्मू को दिल्ली में कोई अन्य जिम्मेदारी एवं पद दिए जाने की संभावना है।

PunjabKesari

1 जुलाई 1959 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जन्में सिन्हा ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से बी.टेक और B.Tech की डिग्री हासिल की है। सिन्हा ने छात्र जीवन से ही राजनीति की शुरुआत कर दी थी। वह बीएचयू के छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे। सिन्हा पहली बार वर्ष 1996 में 11वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। इसके बाद 1999 में वह 13वीं लोक सभा के लिए निर्वाचित होकर दूसरी बार सांसद बने। 1999 से 2000 के मध्य वे योजना तथा वास्तुशिल्प विद्यापीठ की महापरिषद के सदस्य रहे तथा शासकीय आश्वासन समिति तथा ऊर्जा समिति के सदस्य भी रहे।

PunjabKesari

वर्ष 2014 में 16वीं लोक सभा के लिए उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निर्वाचन क्षेत्र से तीसरी बार निर्वाचित हुए। हालांकि 2019 में 17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में सिन्हा हार गए थे। सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार में दूरसंचार और रेल राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया है। सिन्हा की छवि ‘विकास पुरुष' की मानी जाती है और उनकी गिनती योग्य एवं कर्मठ नेताओं में होती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News