मनोज सिन्हा ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को उनकी जयंती पर  दी श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Saturday, Dec 26, 2020 - 04:27 PM (IST)

जम्मू: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। सिन्हा ने कहा, "अटल जी एक विशिष्ट राजनेता, लोकप्रिय नेता, कवि और समाज सुधारक थे जिन्होंने भारतीय राजनीति को समृद्ध किया और हमारे राष्ट्र की प्रगति में खासा योगदान दिया।" उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने अपनी बुद्धि, निष्पक्षता और विनम्रता के साथ देश के इतिहास में एक राजनीतिक व्यक्ति के रूप में एक महत्वपूर्ण पहचान बनायी।

सिन्हा ने कहा कि वह समाज के सभी वर्गों में सम्मानित थे और लोकतंत्र की शक्ति के प्रति उनका विश्वास और उनका ज्ञान भावी पीढिय़ों का मार्गदर्शन करता रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News