मनमोहन सिंह बने कांग्रेस के स्टार प्रचारक, लिस्ट से सोनिया-राहुल का नाम गायब

punjabkesari.in Thursday, Oct 03, 2019 - 05:09 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राजस्थान में खींवसर और मंडावा विधानसभा सीट के लिये 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिये कांग्रेस ने आज अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह  का तो नाम शामिल है लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम गायब है। 

 

पार्टी के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने सूची जारी करते हुए राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इसकी प्रति भेजी है। सूची में राज्य के प्राय: सभी प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है।

 

सूची में डा़ मनमोहन सिंह,अविनाश पांडे,अशोक गहलोत, सचिन पायलट, विवेक बंसल, काजी मोहम्मद निजामुद्दीन, तरुण तोमर, जुबेर खान, धीरज गुर्जर, भंवर जितेंद्र सिंह, मोहन प्रकाश, नारायण सिंह, डा़ बीडी कल्ला, डा़ चंद्रभान, हेमाराम चौधरी, रामेश्वर डूडी, मास्टर भंवरलाल, विश्वेंद्र सिंह, गोपाल सिंह शेखावत, दीपेंद्र सिंह शेखावत, शांति धारीवाल, प्रमोद जैन भाया, रमेश मीणा, डा़ रघु शर्मा, लालचंद कटारिया, उदयलाल अंजना, हरीश चौधरी, प्रताप सिंह खाचरियावास, शाले मोहम्मद, गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली, अशोक चांदना, डा़ जितेंद्र सिंह, बृजेंद्र सिंह ओला, राजेंद्र चौधरी, परसराम मोरदिया, नरेंद्र बुढानिया, राकेश पारिख, श्रीमती रेहाना रियाज, अभिमन्यु पूनिया का नाम शामिल है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News