'प्रेम-संबंध' के शक में पत्नी की गला घोंटकर ह'त्या, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Nov 16, 2025 - 10:17 PM (IST)

नागपुरः नागपुर में अपनी 19 वर्षीय पत्नी की वफादारी पर संदेह होने पर उसकी गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में 26 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। आरोपी सुनील नारायण यदुवंशी देर रात करीब दो बजे नशे में घर लौटा तो उसने अपनी पत्नी को फोन पर बात करते हुए पाया। 

एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद दोनों में बहस हुई और उसने अपनी पत्नी का गला घोंट दिया। हालांकि परिवार ने पहले दावा किया कि यह एक आकस्मिक मौत थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने की पुष्टि हुई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News