शर्मनाक! पिता पर ही 5 साल की बच्ची के साथ यौन शोषण का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2026 - 03:53 PM (IST)

लातूर: महाराष्ट्र के लातूर जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी पांच साल की बेटी के साथ कथित तौर पर यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। 

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 7 अक्टूबर की रात अहमदपुर शहर में हुई और पुलिस ने शनिवार को 40 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में अहमदपुर पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, लेकिन गिरफ्तारी के बाद उसे अभी तक अदालत में पेश नहीं किया गया है।

जब पूछा गया कि क्या अपराध करते समय आरोपी शराब के नशे में था, तो पुलिस ने कहा कि वे इस स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं कर सकते।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News