ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा, वीडियो आई सामने

punjabkesari.in Monday, Feb 10, 2025 - 04:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस से साध्वी बनी ममता कुलकर्णी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया है। बॉलीवुड की एक समय की चर्चित एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी एक बार फिर चर्चा में हैं। पहले फिल्मों में अपने अभिनय से नाम कमाने वाली ममता कुलकर्णी अब आध्यात्मिक जीवन में पूरी तरह से रम चुकी थीं। उन्होंने हाल ही में महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया है, जिससे उनके समर्थकों और समाज में हलचल मच गई है। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने अपने करियर की दिशा अचानक बदलते हुए साध्वी बनने का रास्ता अपनाया था, लेकिन अब एक नई खबर सामने आई है। ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर का पद छोड़ दिया है। उन्होंने इस बारे में अपनी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने फैसले के पीछे की वजहों का खुलासा किया।

ममता ने वीडियो में क्या कहा?

ममता कुलकर्णी ने अपनी वीडियो में साफ तौर पर कहा, "मैं महामंडलेश्वर यामाई ममता नंद गिरि अपने पद से इस्तीफा दे रही हूं। आज किन्नर अखाड़े और दोनों अखाड़ों में मुझे लेकर समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं।" ममता ने यह भी कहा कि वह हमेशा साध्वी रही हैं और हमेशा साध्वी ही रहेंगी। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि इस पद पर बैठने के बाद उन्हें जिन लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा, उनमें शंकराचार्य जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mamta Mukund Kulkarni 🔵 (@mamtakulkarniofficial____)


25 साल की साध्वी जीवन की तपस्या

ममता ने अपनी साध्वी जीवन की 25 साल की तपस्या को याद करते हुए कहा, "मैंने 25 साल पहले बॉलीवुड छोड़ दिया था और इन वर्षों में मैंने लगातार साधना की। इन सालों में मैं खुद गायब रही, लेकिन लोग मुझे लेकर तरह-तरह की बातें करते हैं।" उन्होंने कहा कि साध्वी जीवन में रहते हुए मेकअप और बॉलीवुड से दूर रहना एक बड़ी चुनौती है, लेकिन उन्होंने यह रास्ता अपनाया और अपने गुरु के मार्गदर्शन में अपनी साधना जारी रखी। 
ममता ने अपने गुरु स्वामी चैतन्य गगन गिरी महाराज के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने गुरु के सानिध्य में 25 साल तपस्या करने का गर्व है और उनके गुरु के बराबरी में कोई और नहीं दिखता। ममता ने अपने गुरु की महानता का जिक्र करते हुए कहा कि उनका गुरु अन्य लोगों से बहुत ऊंचे स्थान पर हैं।

पैसे के लेन-देन पर ममता का बयान

ममता ने इस वीडियो में पैसे के लेन-देन की भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि उन्हें 2 लाख रुपए की मांग की गई थी, लेकिन उन्होंने कहा कि उनके पास इतने पैसे नहीं हैं। इसके बाद, वहां बैठी महामंडलेश्वर जय अंबा गिरी ने अपनी जेब से 2 लाख रुपए लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को दिए। ममता ने इस पैसे के लेन-देन से खुद को अलग रखते हुए बताया कि उन्होंने कभी इस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया और 25 साल तक चंडी की पूजा की। 

ममता ने इस वीडियो में यह भी बताया कि उन्हें महसूस हुआ कि अब इन सभी मुद्दों से बाहर आना चाहिए। उन्होंने अपनी साधना में गहरी रुचि और विश्वास को दोहराया और कहा कि चंडी की पूजा के बाद ही उन्होंने यह निर्णय लिया। ममता ने अपने सभी आलोचकों को सम्मान देते हुए कहा कि वह लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का सम्मान करती हैं, लेकिन उन्हें किसी भी विवाद में शामिल होने की आवश्यकता नहीं है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ashutosh Chaubey

Related News