ममता बनर्जी बोलीं- दिल्ली में ‘AAP’ कांग्रेस से गठबंधन को तैयार
punjabkesari.in Thursday, Feb 14, 2019 - 08:32 PM (IST)
नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में कांग्रेस से गठजोड़ के लिये उत्सुक है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पर है कि वह इस पर कैसे प्रतिक्रिया देती है।
तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने संवाददाताओं को बताया, च्च्अरविंद केजरीवाल (आप प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री) दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठजोड़ चाहते हैं।’’ बनर्जी ने कहा कि वह उन राजनीतिक दलों का सम्मान करती हैं जो अपनी राजनीतिक बाध्यताओं के चलते चुनाव पूर्व गठबंधन पर कोई फैसला नहीं ले सके।
इससे पहले दिन में केजरीवाल ने कहा था कि कांग्रेस ने ‘‘कमोबेश’’ दिल्ली में गठबंधन करने से मना कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा को फायदा होगा। केजरीवाल की यह टिप्पणी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं के साथ बैठक में हिस्सा लेने के एक दिन बाद आयी है।