52 दिनों बाद बगैर व्हील चेयर पर दिखाईं दी ममता बनर्जी, लोगों का किया धन्यवाद

punjabkesari.in Sunday, May 02, 2021 - 06:11 PM (IST)

नेशनल डेस्कः पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने जीत की हैट्रिक लगाई है। वह लगातार तीसरी  बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। ममता ने नंदीग्राम में टीएससी के बागी नेता शुभेंदु अधिकारी को 1200 वोट से हरा दिया है। इस बीच ममता बनर्जी शाम करीब 5 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित के लिए घर से बाहर निकलीं। लेकिन इस बार वह व्हील चेयर पर नहीं अपने पैरों पर चलकर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची और लोगों का धन्यवाद करते हुए लोगों से कहा कि वह विजय जुलूस नहीं निकालें।

बता दें कि ममता बनर्जी नंदीग्राम में नामांकन करने के बाद एक रोड शो के दौरान चोटिल हो गई थीं, जिसके बाद ममता ने पूरा चुनाव प्रचार व्हील चेयर पर किया था। ममता ने चोट के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया था। ममता ने बंगाल के चुनाव में 100 से अधिक रैलियां कीं और कई रोड शो भी किए थे।

ममता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना पर नियंत्रण पहली प्राथमिकता है। सभी लोग कोरोना नियमों का पालन करें। ममता ने कहा कि यह बंगाल की जीत है। बंगाल के लोगों की जीत है। ममता ने कहा कि लोग अपने घर जाएं और सुरक्षित रहें।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने बड़ी जीत की है। 292 विधानसभा सीटों में टीएमसी 200 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि भाजपा 80 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस+लेफ्ट के गठबंधन 2 सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए हैं। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दौर में भाजपा ने बंगाल में ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर चुनाव प्रचार किया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News