Mamata Banerjee's net worth: न करोड़ों का बंगला, न कार, तो क्या भारत की सबसे 'गरीब' CM हैं ममता बनर्जी? देखें दीदी की नेटवर्थ
punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 12:59 PM (IST)
Mamata Banerjee's net worth: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं। ममता को हमेशा ही एक सिंपल साड़ी और सादी चप्प्ल में देखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ममता बनर्जी की कितनी नेटवर्थ है और उनके पास कितना बैंक बैलेंस हैं। चुनावी हलफनामों और रिपोर्ट्स के अनुसार, ममता बनर्जी देश के सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्रियों में से एक हैं।
चुनावी हलफनामे के अनुसार इतनी संपत्ति की हैं मालकिन
साल 2021 के विधानसभा चुनाव (नंदीग्राम सीट) के दौरान दाखिल हलफनामे के मुताबिक, ममता बनर्जी की कुल संपत्ति लगभग 16,72,352 रुपये (करीब 16.7 लाख रुपये) है। खास बात यह है कि उनके ऊपर किसी भी तरह का कोई कर्ज या देनदारी नहीं है।

कैश और बैंक बैलेंस
CM के पास करीब 69,000 रुपये नकद हैं, जबकि बैंक खातों और वित्तीय संस्थानों में लगभग 13.5 लाख रुपये जमा हैं। हलफनामे के अनुसार, उनके पास मात्र 9 ग्राम सोना है, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत लगभग 43,000 रुपये के आसपास आंकी गई है। उन्होंने नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) और कुछ अन्य छोटे वित्तीय साधनों में निवेश किया है।
ममता बनर्जी की कमाई के जरिए
आपको जानकर हैरानी होगी कि ममता बनर्जी अपनी आय के लिए सरकार पर पूरी तरह निर्भर नहीं हैं। उनकी कमाई के मुख्य स्रोत ये हैं।
1. रॉयल्टी: उनकी लिखी किताबों और गीतों से मिलने वाली रॉयल्टी उनकी आय का बड़ा हिस्सा है।
2. बैंक ब्याज: जमा पूंजी पर मिलने वाला ब्याज।
3. मासिक वेतन: रिपोर्ट्स के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का मासिक वेतन (सैलरी) लगभग 2,10,000 रुपये है।

CM को मिलने वाली अन्य सुविधाएं
वेतन के अलावा, मुख्यमंत्री के तौर पर उन्हें कई वीआईपी सुविधाएं प्राप्त हैं:
- आधिकारिक सरकारी आवास और Z+ Security
- सरकारी वाहन और मुफ्त यात्रा की सुविधा
- मेडिकल कवर और निजी स्टाफ का खर्च
ममता बनर्जी के पास अपनी कोई निजी कार या अचल संपत्ति (जमीन या घर) नहीं है। वे अभी भी अपने पैतृक घर में ही रहना पसंद करती हैं।
