घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि को ममता ने बनाया चुनावी मुद्दा, कल महिलाएं बर्तन लेकर निकालेंगी जुलूस

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 08:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस मुद्दे को आम जनता, खासकर महिलाओं से जुड़ा बताते हुए इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना दिया है।

कोलकाता में जारी धरने के दौरान ममता बनर्जी ने घोषणा की कि बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर के दामों के विरोध में रविवार को महिलाएं सड़कों पर उतरेंगी। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे काली साड़ी पहनकर बर्तन, कड़ाही और कटोरी लेकर विरोध जुलूस में शामिल हों, ताकि महंगाई के खिलाफ एक मजबूत संदेश दिया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में घरेलू LPG cylinder की कीमत में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम परिवारों का बजट प्रभावित होगा। उनके मुताबिक कोलकाता में अब 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर करीब 939 रुपये में मिल रहा है, जो आम लोगों के लिए चिंता का विषय है।

ममता बनर्जी ने सवाल उठाया कि अगर किसी घर में गैस सिलेंडर खत्म हो जाए तो क्या लोगों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को महंगाई के असर और आम लोगों की परेशानियों के बारे में पहले से सोचकर कदम उठाने चाहिए थे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रस्तावित जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा। उनका कहना था कि विरोध का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को उजागर करना है, न कि किसी तरह की अशांति फैलाना।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

SHUKDEV PRASAD

Related News