BJP हमें बदनाम करने के लिए ‘छेड़छाड़ किए गए’ वीडियो का इस्तेमाल कर रही है: ममता

punjabkesari.in Wednesday, Mar 23, 2016 - 09:00 AM (IST)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा से सवाल किया कि उसने ‘छेड़छाड़ कर बनाए गए’ वे वीडियो कितने पैसे देकर खरीदे हैं जिनमें तृणमूल कांग्रेस के दो नेताओं को ‘रिश्वत’ लेते दिखाया गया है। उन्होंने साथ ही कहा कि इन वीडियो के पीछे मकसद पार्टी को बदनाम करना और 2019 के लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने से रोकना है।  


ममता ने कहा, ‘‘ये वीडियो छेड़छाड़ कर बनाए गए हैं। मैं (संसदीय) आचार समिति के बारे में कुछ नहीं कहूंगी। हमारे सांसद कल्याण बनर्जी इसके बारे में बात करेंगे। मैं बस इतना कहूंगा कि ये वीडियो 2014 लोकसभा चुनाव से पहले बनाए गए थे। अब यह 2016 है। ये वीडियो राजनीतिक मकसद से बनाए गए हैं। यह राजनीतिक प्रतिशोध की भावना है। इसका कोई प्रभाव नहीं होगा।’’ 


संसदीय आचार समिति और कलकत्ता उच्च न्यायालय वीडियो की जांच कर रहे हैं। उन्होंने नराडा न्यूज के वीडियो क्लिप की विश्वसनीयता को चुनौती दी जिसमें तृणमूल कांग्रेस के दो नेताओं को या तो रिश्वत लेते या एक काल्पनिक कंपनी में हिस्से के बदले में लाभ पहुंचाने का वादा करते दिखाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News