कांग्रेस 2013 में समर्थन न देती तो इतिहास बन गयी होती AAP: माकन

punjabkesari.in Thursday, Aug 09, 2018 - 04:39 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने राज्यसभा के उपसभापति के चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन न देने पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी पार्टी ने 2013 दिल्ली में सरकार बनाने के लिए उसे बिना मांगे समर्थन न दिया होता तो आप आज इतिहास बन गयी होती। 


माकन ने यह प्रतिक्रिया आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह के बुधवार के इस बयान पर व्यक्त की कि उनकी पार्टी उपसभापति पद के लिए कांग्रेस उम्मीदवार को तभी वोट देगी जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आप के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इसके लिए समर्थन मांगेंगे। कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा कि यदि कांग्रेस ने यही तर्क अपनाते हुए 2013 में आप को बिना मांगे समर्थन न दिया होता तो दिल्ली में भाजपा सरकार बना लेती और आप एक इतिहास बन गयी होती। 


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ राज्यसभा के सभापति को दिये गये महाभियोग प्रस्ताव के नोटिस पर आप के सदस्यों ने हस्ताक्षर नहीं किये थे और इस तरह भाजपा की मदद की थी। इसके अलावा उन्होंने पूछा कि आप लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के खिलाफ दिल्ली में उम्मीदवारों को खड़ा करके भाजपा की मदद क्यों करती रही है। 

 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News