X Down: भारत में ठप हुआ 'X', यूजर्स बोले- 'न पोस्ट लोड हो रही, न फीड चल रही'

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 09:04 PM (IST)

नेशनल डेस्क : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X एक बार फिर तकनीकी समस्या की वजह से सुर्खियों में आ गया है। बुधवार शाम करीब 8:30 बजे के आसपास अचानक सर्विस प्रभावित होने लगी, जिसके चलते बड़ी संख्या में यूज़र्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने शिकायत की कि प्लेटफॉर्म सही तरीके से काम नहीं कर रहा है।

वेबसाइट और ऐप दोनों पर असर

आउटेज के दौरान यूज़र्स को वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर परेशानी झेलनी पड़ी। अलग-अलग ब्राउज़र्स पर साइट धीमी या पूरी तरह से अनresponsive नजर आई, जबकि Android और iOS ऐप पर भी कंटेंट लोड नहीं हो रहा था। कई यूज़र्स अपनी फीड रिफ्रेश नहीं कर पा रहे थे और नए पोस्ट देखने या करने में समस्या आ रही थी।

भारत में सबसे ज्यादा असर

आंकड़ों के अनुसार इस तकनीकी गड़बड़ी का सबसे ज्यादा प्रभाव भारत में देखा गया। जैसे-जैसे समस्या बढ़ी, यूज़र्स ने अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जाकर अपनी परेशानी साझा करनी शुरू कर दी। इससे साफ है कि आउटेज का असर बड़े स्तर पर पड़ा।

कंपनी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं

फिलहाल X की तरफ से इस समस्या को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह तकनीकी गड़बड़ी किस वजह से हुई और इसे पूरी तरह कब तक ठीक किया जाएगा, इस बारे में भी अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में यूज़र्स को फिलहाल इंतजार करना पड़ सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News