Ration Card Rule Changes 2026: राशन कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे ऑनलाइन करें अप्लाई, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 06:39 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अगर आप नया राशन कार्ड बनवाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। साल 2026 से उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड बनाने के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। खाद्य एवं रसद विभाग ने पूरी प्रक्रिया को डिजिटल, पारदर्शी और समयबद्ध बना दिया है। अब लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और तय समय में आवेदन का निपटारा होगा। सरकार का उद्देश्य पात्र लोगों को समय पर राशन कार्ड उपलब्ध कराना और फर्जी लाभार्थियों पर लगाम लगाना है। इसी कड़ी में e-KYC, PAN और ऑनलाइन वेरिफिकेशन को अनिवार्य किया गया है।

2026 में राशन कार्ड के नए नियम क्या हैं?
15 दिन में अनिवार्य निपटारा नए सरकारी आदेश के अनुसार, राशन कार्ड का आवेदन जमा होने के बाद संबंधित अधिकारी को 15 दिनों के भीतर उसका निस्तारण करना होगा। तय समय सीमा में कार्रवाई न होने पर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान रखा गया है।

परिवार के सभी सदस्यों की e-KYC जरूरी
अब केवल मुखिया ही नहीं, बल्कि परिवार के सभी सदस्यों का आधार से लिंक और बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। इससे डुप्लीकेट और फर्जी कार्ड पर रोक लगेगी।

PAN कार्ड की एंट्री अनिवार्य
बड़े वित्तीय लेनदेन और पारदर्शिता के लिए राशन कार्ड आवेदन में PAN कार्ड की जानकारी भी मांगी जा रही है। यह नियम खासतौर पर शहरी क्षेत्रों में सख्ती से लागू किया जा रहा है।

नया राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे बनवाएं?
आम नागरिक सीधे पोर्टल पर आवेदन नहीं कर सकते। इसके लिए CSC (जन सेवा केंद्र) के जरिए आवेदन करना होगा।

स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

  • अपने नजदीकी CSC या ई-डिस्ट्रिक्ट केंद्र पर जाएं
  • सभी जरूरी दस्तावेज ऑपरेटर को उपलब्ध कराएं
  • CSC ऑपरेटर fcs.up.gov.in पोर्टल पर आपकी ऑनलाइन एंट्री करेगा
  • परिवार की महिला मुखिया की फोटो अपलोड होगी
  • आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा
  • आवेदन के बाद आपको पावती रसीद और एप्लीकेशन नंबर मिलेगा


पूरी प्रक्रिया 15 दिनों के भीतर पूरी की जाएगी।

  • राशन कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज
  • परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र (बिजली बिल, पानी बिल या रेंट एग्रीमेंट)
  • आय प्रमाण पत्र (तहसीलदार द्वारा जारी)
  • महिला मुखिया के नाम की बैंक पासबुक
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • मुखिया की पासपोर्ट साइज फोटो
    गैस कनेक्शन का विवरण (अगर उपलब्ध हो)


घर बैठे राशन कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें?

  • आवेदन के बाद आप घर बैठे अपने राशन कार्ड की स्थिति जान सकते हैं।
  • fcs.up.gov.in वेबसाइट पर जाएं
  • “राशन कार्ड की पात्रता सूची” या “आवेदन की स्थिति” विकल्प चुनें
  • जिला और रसीद नंबर दर्ज करें
     

क्यों अहम है यह बदलाव?

  • सरकार का मानना है कि नए नियमों से
  • फर्जी राशन कार्ड पर रोक लगेगी
  • गरीब और पात्र परिवारों को समय पर लाभ मिलेगा
  • पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनेगी

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News