FASTag New Rules : 1 अप्रैल से Fastag में होने जा रहा बड़ा बदलाव, सीधा जेब पर पड़ेगा असर... जानें नए नियम
punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 06:20 PM (IST)
नेशनल डेस्क : अगर आप अक्सर नेशनल हाईवे या एक्सप्रेसवे पर कार से सफर करते हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ ही सरकार ने FASTag Annual Pass की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है, जिससे यात्रियों की जेब पर हल्का असर पड़ेगा।
FASTag Annual Pass अब ₹3075 का
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, FASTag Annual Pass की फीस अब ₹3000 से बढ़ाकर ₹3075 कर दी गई है। यानी इसमें ₹75 की बढ़ोतरी की गई है। यह नया रेट 1 अप्रैल 2026 से देशभर के टोल प्लाजा पर लागू हो जाएगा।
1000+ टोल प्लाजा पर मिलेगी सुविधा
यह Annual Pass देश के 1000 से ज्यादा टोल प्लाजा पर मान्य होगा। यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो नियमित रूप से लंबी दूरी का सफर करते हैं और बार-बार टोल देने से बचना चाहते हैं।
क्या है FASTag Annual Pass?
FASTag Annual Pass एक ऐसी सुविधा है, जिसमें एक बार सालाना फीस देने के बाद बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती। यह पास 1 साल या 200 टोल क्रॉसिंग (जो पहले पूरा हो) तक वैध रहता है।
किन लोगों को मिलेगा फायदा?
यह सुविधा सिर्फ नॉन-कमर्शियल वाहनों जैसे कार और SUV के लिए लागू होती है। जो लोग रोजाना हाईवे का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह समय और पैसे दोनों की बचत करता है। वहीं, कमर्शियल वाहनों के लिए अलग नियम और शुल्क तय किए गए हैं।
