ATM New Rules : ATM यूजर्स के लिए जरुरी खबर, 1 अप्रैल से होने जा रहा ये बड़ा बदलाव

punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 09:35 PM (IST)

नेशनल डेस्क : हर महीने की पहली तारीख की तरह 1 अप्रैल भी इस बार कई बड़े बदलाव लेकर आ रही है। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ देशभर के बैंक ATM से जुड़े नियमों में बदलाव करने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की बैंकिंग पर पड़ेगा, खासकर कैश निकालने की लिमिट और चार्ज पर।

HDFC बैंक का नया नियम: UPI निकासी भी फ्री लिमिट में शामिल

HDFC बैंक ने अपने नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब ATM से UPI के जरिए निकाला गया कैश भी आपकी महीने की फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट में गिना जाएगा। पहले UPI से निकासी अलग मानी जाती थी, लेकिन अब इसे सामान्य ATM ट्रांजेक्शन जैसा ही माना जाएगा।

  • फ्री लिमिट के बाद हर ट्रांजेक्शन पर ₹23 (टैक्स अलग) देना होगा
  • HDFC ATM पर 5 फ्री ट्रांजेक्शन
  • दूसरे बैंकों के ATM पर मेट्रो में 3 और नॉन-मेट्रो में 5 फ्री ट्रांजेक्शन

PNB का बदलाव: कैश निकालने की लिमिट में बदलाव

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने भी अपने डेबिट कार्ड नियमों में बदलाव किया है। अब कुछ कार्डधारक रोजाना ₹50,000 से ₹75,000 तक ही कैश निकाल पाएंगे। पहले कुछ कार्डों पर ₹1 लाख तक की निकासी की अनुमति थी, जिसे अब कम कर दिया गया है। यह लिमिट आपके डेबिट कार्ड के प्रकार पर निर्भर करेगी।

Jio पेमेंट्स बैंक की नई सुविधा

जियो पेमेंट्स बैंक ने कैश निकालने का नया और आसान तरीका शुरू किया है।अब ग्राहक QR कोड स्कैन करके पैसे निकाल सकेंगे।

  • बैंक प्रतिनिधि QR कोड देगा
  • ग्राहक UPI ऐप से स्कैन करेगा
  • पेमेंट कन्फर्म करते ही कैश मिल जाएगा

आम लोगों पर क्या होगा असर?

इन नए नियमों के लागू होने के बाद ATM से कैश निकालने का तरीका थोड़ा बदल जाएगा।

  • फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट जल्दी खत्म हो सकती है
  • ज्यादा निकासी पर अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता है
  • नई डिजिटल सुविधाओं का इस्तेमाल बढ़ेगा

सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News