हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बड़ा हादसा, 52 श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी

Friday, Apr 12, 2024 - 06:45 PM (IST)

नेशनल डेस्क: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां कांगड़ा सुरंग के पास 52 श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई। श्रद्धालु मां ब्रजेश्वरी देवी के दर्शन कर घर वापिस लौट रहे थे। इस हादसे में 21 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए टांडा अस्पताल पहुंचाया गया है। 

जिला कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा, यूपी के श्रद्धालु मां ब्रजेश्वरी देवी के दर्शन करने के लिए कांगड़ा पहुंचे हुए थे।  उन्होंने बताया कि सभी श्रद्धालु शुक्रवार को दोपहर बाद मां ब्रजेश्वरी देवी के दर्शन करने के उपरांत वापिस यूपी जाने के लिए बस में सवार हुए। उन्होंने कहा कि कुछ दूर जाने पर ही बस का ड्राइवर बस पर से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क पर ही पलट गई। राहत की बात यह है कि कोई भी यात्री गंभीर रुप से घायल नहीं है। 

एसपी ने बताया कि इस हादसे में 21 यात्रियों को चोटें आई है, जिन्हें इलाज के लिए टांडा मैडिकल कॉलेज में भर्ती करवा दिया गया है। बस को मैकेनिकल जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ने कहा इन दिनों नवरात्रि का पर्व चल रहा है और ऐसे में बाहरी राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे है और कुछ श्रद्धालु गाड़ियों में ओवर लोड हो कर भी आ रहे हैं। अगर कोई भी व्यक्ति गाड़ियों में ओवरलोडिंग करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत कड़ी करवाई की जाएगी। 

 

rajesh kumar

Advertising