रात के अंधेरे में चाची और भतीजे के बीच हुआ कुछ ऐसा कि बदल गया सब, अचानक सुबह खुली नींद तो...
punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 03:04 PM (IST)
Mainpuri News Aunt Nephew Eloped : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने समाज और पारिवारिक मूल्यों को शर्मसार कर दिया है। यहां के बेगमपुर गांव में एक विवाहित महिला अपने ही रिश्ते के भतीजे के साथ घर की दहलीज लांघकर फरार हो गई। इस घटना के बाद से गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है और पीड़ित परिवार लोक-लाज के बोझ तले दबा हुआ है।
सन्नाटे में टूटी वफादारी की डोर
मामला थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम बेगमपुर करहल का है। यहां के निवासी अजीत कुमार की शादी सुमन (नाम परिवर्तित) के साथ हुई थी। जीवन की गाड़ी सामान्य पटरी पर चल रही थी लेकिन दो दिन पहले रात के अंधेरे में सब कुछ बदल गया। सुमन अचानक घर से लापता हो गई। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो सुमन को न पाकर हड़कंप मच गया। रिश्तेदारों और मायके में काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
भतीजा भी निकला गायब, खुला राज
तलाश के दौरान जब ग्रामीणों और परिजनों को पता चला कि गांव का ही युवक हर्षित, जो रिश्ते में सुमन का भतीजा लगता है वह भी उसी रात से लापता है तो सबके होश उड़ गए। धीरे-धीरे यह साफ हो गया कि चाची और भतीजे के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाकर घर छोड़ने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें: लाखों दिलों पर राज करने वाली इस फेमस यूट्यूबर ने किया सुसाइड, हैदराबाद के फ्लैट में मिली लाश
पवित्र रिश्ते पर लगा कलंक
इस घटना ने बेगमपुर गांव को सन्न कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस भतीजे को घर में मान-सम्मान मिला उसी ने विश्वासघात करते हुए अपने ही चाचा का घर उजाड़ दिया। पीड़ित पति अजीत कुमार इस धोखे से पूरी तरह टूट चुके हैं। स्थानीय लोग इसे पारिवारिक संस्कारों के पतन के रूप में देख रहे हैं।
पुलिस की कार्रवाई और सर्विलांस का सहारा
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं जो संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस अब दोनों के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लेकर उनकी लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। पुलिस का मानना है कि जल्द ही दोनों को दबोच लिया जाएगा।
