डिस्काउंट के साथ गाड़ी खरीदने का सुनहरा मौका, महिंद्रा XUV300 और XUV400 पर दे रही है बंपर छूट

punjabkesari.in Wednesday, Feb 07, 2024 - 11:59 AM (IST)

ऑटो डेस्क: महिंद्रा XUV300 पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। अगर आप इस महीने कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह बिल्कुल सही मौका है। महिंद्रा शोरूम 2023 और 2024 मॉडल वर्ष XUV300 पर भारी छूट और लाभ दे रहे हैं। जानते हैं कि इन ऑफर्स का फायदा कैसे उठा सकते हैं।  

PunjabKesari

महिंद्रा XUV300-

2024 महिंद्रा XUV300 पर इस महीने 1.82 लाख रुपये तक की छूट और लाभ दिया जा रहा है। हालांकि ये डिस्काउंट मॉडल वर्ष, वेरिएंट और पावरट्रेन पर निर्भर करता है। 2024 मॉडल पर 1.57 लाख रुपये तक की छूट, टॉप रेंज MY23 XUV300 TGDi मॉडल और पेट्रोल W8 (O) ट्रिम्स पर क्रमशः 1.75 लाख रुपये और 1.73 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है, जबकि उनके MY24 समकक्षों को क्रमशः 1.5 लाख रुपये और 1.48 लाख रुपये का लाभ के साथ पेश किया है।

वहीं W6 ट्रिम्स पर 94,000 रुपये से 1.33 लाख रुपये, W4 और W2 वेरिएंट पर क्रमशः 51,935-73,000 रुपये और 45,000 रुपये का लाभ दिया जा रहा है।

PunjabKesari

महिंद्रा XUV400-

XUV400 EL ट्रिम इस महीने 3.4 लाख रुपये की छूट दी जा रही है। इसके अलावा 2024 मॉडल पर केवल 40,000 रुपये तक की एक्सचेंज और कॉर्पोरेट डिस्काउंट ही मिल रहा है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News