बापू की150वीं जयंती पर बोले UN महासचिव- गांधी के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा संयुक्त राष्ट्र

punjabkesari.in Wednesday, Oct 02, 2019 - 01:16 PM (IST)

न्यूयॉर्कः राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर विश्व भर में उनकी याद में का्रक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतरेस ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसक आंदोलन से इतिहास को बदल दिया। संयुक्त राष्ट्र में हम उनके आदर्शों के साथ ही आगे बढ़ा रहे हैं। बता दें कि वैश्विक समुदाय द्वारा महात्मा गांधी की जयंती को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

PunjabKesari

गुतरेस ने ट्वीट कर कहा, 'महात्मा गांधी ने अहिंसक आंदोलनों का नेतृत्व किया और इतिहास बदल दिया। जन्म के150 साल बाद गांधी जी के आदर्शों के साथ यूएन आगे बढ़ रहा है। उनका साहस और दृढ़ विश्वास हमें हमेशा प्रेरित करता रहे। गुतरेस ने एक बयान में कहा, 'संयुक्त राष्ट्र, आपसी समझ, समानता, सतत विकास, युवा लोगों के सशक्तिकरण और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान करके उनकी दृष्टि को दुनिया भर में आगे बढ़ा रहा है।'

PunjabKesari

2 अक्टूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर शहर में जन्मे, महात्मा गांधी (मोहनदास करमचंद गांधी) ने अहिंसक आंदोलन को अपनाया और ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्वतंत्रता संघर्ष में धैर्य के साथ आगे बढ़े। इसका नतीजा ये हुआ कि भारत को 1947 में अंग्रेजों से आजादी मिल गई। बापू को 'स्वराज' और 'अहिंसा' में उनके अटूट विश्वास ने उन्हें दुनिया भर में प्रशंसा दिलाई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News