मुंबई: दीवार गिरने से 20 से ज्यादा लोगों की मौत, उद्धव ठाकरे ने किया 5 लाख के मुआवजे का ऐलान

punjabkesari.in Sunday, Jul 18, 2021 - 12:52 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई दर्दनाक घटना का गवाह बना। मुंबई और निकटकर्ती इलाकों में लगातार बारिश के कारण मकान ढह जाने की घटना में अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये देने और घायलों का मुफ़्त इलाज करने का ऐलान किया है। लोगों की मौत हो गई। चेंबूर के भरतनगर इलाके में लैंडस्लाइड के चलते एक एक दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आ जाने से 23 लोगों की मौत हो गई। जबकि विक्रोली में भी 3 लोगों की मौत हुई है। 

PunjabKesari

एक दमकल अधिकारी ने बताया कि मुंबई में माहुल इलाके के वाशी नाका में एक मकान की दीवार ढह जाने से 11 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। एक नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण मुंबई के विखरोली उपनगर में देर रात करीब ढाई बजे भूस्खलन के बाद पांच झोपड़ियों के ढह जाने से उसमें रहने वाले तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भेजा गया है।PunjabKesari 

चेंबूर में इंस्पेक्टर राहुल रघुवंश ने बताया कि  सुबह 5 बजे सूचना मिली थी, उसके बाद मौके पर पहुंचकर 2 शव निकाले। 9 शव यहां के लोगों ने पहले ही निकाले लिए थे। उन्होंने बताया कि लोगों के हिसाब से अभी 7-8 और लोग मलबे में फंसे हुए हैं। ऑपरेशन करीब 3-4 घंटे और चलेगा। 
 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News