उद्धव ठाकरे की अयोध्या यात्रा को लेकर BJP द्वारा आलोचना करने पर शिवसेना ने किया कटाक्ष

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2020 - 02:22 PM (IST)

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अयोध्या यात्रा को लेकर भाजपा की आलोचनाओं को शिवसेना ने 'असली ढोंग' करार देते हुए सोमवार को कटाक्ष किया। शिवसेना ने कहा कि ठाकरे की आलोचना करना उनके पूर्व राजनीतिक सहयोगी के बुरे इरादे को उजागर करता है। शिवसेना के मुखपत्र में लिखे संपादकीय में कहा गया कि महाराष्ट्र में विपक्ष इस बात से चकित है कि राज्य में विपरीत विचारधारा वाली कांग्रेस से हाथ मिलाने के बावजूद शिवसेना ने खुद को हिंदुत्व से दूर नहीं किया है। 

PunjabKesari

उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर शनिवार को अयोध्या जाकर भगवान राम के दर्शन किए थे। शिवसेना ने कहा, अयोध्या यात्रा को लेकर पार्टी के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ठाकरे को ढोंगी कहने वाली भाजपा असल में खुद असली ढोंगी है। अयोध्या में ठाकरे की राम मंदिर यात्रा से खुश होने के बजाय भाजपा नेता इसे पचा नहीं पा रहे हैं। संपादकीय में कहा गया कि जिस तरह भाजपा नेता ठाकरे की आलोचना कर रहे हैं, इससे उनके बुरे इरादे को उजागर हो रहे हैं और कांग्रेस से हाथ मिलाने के बावजूद खुद को हिंदुत्व से दूर नहीं करने के कारण ही विपक्ष घबराया हुआ है। 

PunjabKesari


ठाकरे नीत शिवसेना ने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन के साथी अलग विचारधारा के हो सकते हैं लेकिन मानवता के तौर पर सभी के साथ एक समान व्यवहार और सेवा करने को लेकर हम भी भगवान राम के कदमों पर चल रहे हैं। इसमें कहा गया, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर महाराष्ट्र में विपक्ष दिल्ली हिंसा जैसे हालात की उम्मीद कर रहा था लेकिन ठाकरे ने हालात को गंभीरता से संभाला और कोई छोटी सी भी घटना नहीं हुई। मुखपत्र में कहा गया कि भगवान राम पर किसी भी व्यक्ति अथवा दल का एकाधिकार नहीं है। साथ ही शिवसेना ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकात पाटिल के उस बयान की भी निंदा की, जिसमें पाटिल ने कहा था कि अगर किसी का हृदय खुला है तो उसमें ही भगवान राम मिल सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News