जन्मदिन मनाकर घर लौट रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, नहर में गिरी ऑल्टो कार

punjabkesari.in Wednesday, May 29, 2024 - 10:49 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  महाराष्ट्र में एक ही परिवार की 6 लोगों की उस समय दर्दनाक मौत हो गई जब पूरा परिवार जन्मदिन मनाकर घर वैपिस लौट रहा था और रास्ते में उनकी ऑल्टो  कार एक नहर में गिर गई। जिस हादसे में 6 लोगों की जान हो गई। 

जानकारी के अनुसार हादसे की सूचना किसी तरह पुलिस को लगने के बाद मौके पर पहुंची। जिसके बाद लोगों को किसी तरह से ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचवाया। जहां पर डॉक्टरों ने कार में सवार 7 लोगों में 6 को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक परिवार महाराष्ट्र के तासगांव का रहने वाला था। यह परिवार मंगलवार की रात घर की बेटी की जन्मदिन मनाने को लेकरतासगांव से कवथेमहांकल के कोकले गांव गया था। वहां से लौटते समय यह हादसा हो गया।

 जानकारी के अनुसार नींद आने के कारण ड्राइवर को झपकी आई। जिससे कार सीधे नहर में जाकर गिरी। इस कार में कुल सात लोग सवार थे। गनीमत रही की हादसे में एक जान बच गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News