Pune Crime: दिल दहला देने वाली वारदात, 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर पत्थर से कुचलकर मारा फिर गोबर में छिपाई लाश
punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 11:36 AM (IST)
Pune Crime: पुणे के भोर तालुका से एक ऐसी खबर आई जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। नसरापुर गांव में एक 65 वर्षीय व्यक्ति ने 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले 65 साल के आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर एक तबेले में ले गया। वहां उसने मासूम के साथ हैवानियत की। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने बच्ची के सिर पर पत्थर से वार किया और उसकी जान ले ली। सबूत मिटाने के लिए उसने बच्ची के शव को गोबर के ढेर के नीचे छिपा दिया था।
CCTV फुटेज से खुला राज
जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शक होने पर जब इलाके के CCTV कैमरों की जांच की गई, तो आरोपी बच्ची को अपने साथ ले जाता हुआ साफ दिखाई दिया। इसी सुराग के आधार पर जब तबेले की तलाशी ली गई, तो मासूम का शव बरामद हुआ।
लोगों का फूटा गुस्सा, हाईवे किया जाम
इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में तनाव फैल गया। गुस्से से भरे ग्रामीणों ने पुणे-सतारा हाईवे पर 'रास्ता रोको' आंदोलन किया और नसरापुर पुलिस चौकी का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो और अपराधी को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। स्थिति को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
#WATCH | Maharashtra: A four-year-old girl was allegedly sexually assaulted and murdered by a 65-year-old man in a village in Pune district.
— ANI (@ANI) May 2, 2026
Local villagers take out a protest march, demanding strict action against the accused. pic.twitter.com/tYYVUkfFAg
