महाराष्ट्र चुनावः कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, नवजोत सिंह सिद्धू से किया किनारा

punjabkesari.in Friday, Oct 04, 2019 - 07:48 PM (IST)

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सांसद राहुल गांधी महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। इस लिस्ट में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार कैंपेनर रहे नवजोत सिंह सिद्धू का नाम गायब है।
PunjabKesari
इसके अलावा राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भी महाराष्ट्र में स्टार प्रचारक बनाया गया है। बता दें कि महाराष्ट्र में नामांकन का दौर खत्म हो चुका है। अब नेता महाराष्ट्र की जनता के बीच जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News