भगवान के दरबार में भी बेईमानी!  मंदिर में एक महिला चोर ने दांत से काटकर चुराई 17 ग्राम सोने की चेन- वीडियो वायरल

Saturday, Nov 20, 2021 - 03:11 PM (IST)

उज्जैन: उज्जैन के महाकाल मंदिर में एक महिला श्रद्धालु का हैरान कर देने वाला सामने आया हैं। महाकाल मंदिर में भीड़ देख इस महिला ने  गुजरात से आए एक परिवार की महिला को अपना शिकार बनाया और दांतों से उसके गले की चेन को काटकर 17 ग्राम की सोने की चेन चुरा ली। वहीं, इस महिला की काली करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
 

बताया जाता है कि गुजरात के सावरकाठा जिले के विशाल राकेश भाई मिस्त्री अपनी मां हेमा और अन्य लोगों के साथ शुक्रवार की रात महाकाल मदिर परिसर के ओंकारेश्वर मंदिर के दर्शन करने आए थे।  जहां मंदिर के दर्शन के पहले उनकी मां के गले में सोने की चेन और उसमें पेंडल भी था लेकिन जब दर्शन करके लौटे तो चेन गले से गायब थी।
 

 
जब इस मामले में सीसीटीवी फुटेज चेकि किया तो  देखा कि पीली साड़ी पहने एक महिला हेमा बेन के गले से दांत से चेन को काटती दिखाई दी। इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई । ​गुजरात के परिवार के साथ हुई चोरी की घटना में काफी देर बाद एफआईआर दर्ज की गई।  
 

 

Anu Malhotra

Advertising