आज होगा छत्तीसगढ़ के CM के नाम का ऐलान, रेस में हैं ये 4 नेता

punjabkesari.in Saturday, Dec 15, 2018 - 08:43 AM (IST)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश, राजस्थान के मुख्यमंत्रियों के नाम कांग्रेस आलाकमान की ओर से फाइनल कर दिया गया है। अब सबकी नजरें छत्तीसगढ़ पर आकर टिक गई हैं। आज कांग्रेस आलाकमान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का ऐलान कर सकता है। 

PunjabKesari

कौन-कौन हैं दावेदार

ताम्रध्‍वज साहू 
ताम्रध्‍वज साहू कांग्रेस पार्टी में ओबीसी चेहरे के तौर पर देखे जाते हैं। दुर्ग ग्रामीण सीट से साहू इस को मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है।

भूपेश बघेल 
भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जाने-पहचाने चेहरे हैं। वह पाटन सीट से विधायक हैं। हालांकि उनका नाम सीडी कांड में भी आया था।

चरण दास महंत
चरणदास महंत सक्ती विधानसभा सीट से जीत तय है। मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में से एक हैं।

टिप्पणियांत्रिभुनेश्वर शरण सिंहदेव
मौजूदा विधानसभा चुनाव में विपक्ष के नेता हैं। टीएस बाबा के नाम से जाने जाते हैं। सरगुजा के राज परिवार से संबंध रखते हैं।

PunjabKesari
इससे पहले कांग्रेस ने राजस्थान में सीएम पद को लेकर मचे घमासान का फार्मूला निकाल लिया। दो दिन तक चले कई दौर की बैठकों के बाद शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री पद के लिए अशोक गहलोत के नाम पर मुहर लगा दी। उनके साथ सचिन पायलट को प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। शुक्रवार को दो घंटे की बैठक के बाद राहुल गांधी ने गहलोत और पायलट के साथ एक फोटो ट्वीट किया और लिखा- राजस्थान की एकता के रंग।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News