बारात में डांस करते-करते आ गई मौत, DJ का हाई वॉल्यूम म्यूजिक बना वजह, जानें कैसे?

Saturday, May 07, 2022 - 12:38 PM (IST)

उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। दरअसल, यहां एक शादी में डीजे के तेज म्यूजिक से एक नौजवान की जान चली गई। बारात में डीजे की तेज आवाज के दौरान वीडियो बनाते वक्त एक युवक बेहोश होकर गिर गया जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स के मुताबिक डीजे की तेज आवाज से उसे हार्ट अटैक आया है।
 

दरअसल, उज्जैन के पास अम्बोदिया डेम निवासी 18 साल का लाल सिंह अपने दोस्त विजय की शादी में गया था जहां बारात में लालसिंह अपने दोस्तों के साथ डीजे के पीछे नाच रहा था, इस दौरान वह मोबाइल से वीडियो बना रहा ता कि तभी अचानक डांस करते हुए लालसिंह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया जिसके बाद   डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 

दरअसल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि लालसिंह के दिल में खून का थक्का जमा हुआ था। अस्पताल के डॉक्टरका कहना है कि डीजे के तेज म्यूजिक से शरीर में असामान्य गतिविधियां होती हैं जो मानव शरीर के लिए हानिकारक होता है क्योंकि इसका असर हमारे सीधे दिल और दिमाग पर पड़ता है। 
 

Anu Malhotra

Advertising