लड़की को अकेला देख रेप की कोशिश, फाड़े कपड़े

punjabkesari.in Monday, May 01, 2017 - 02:43 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक लड़की के साथ चाकू की नोंक पर रेप की कोशिश कर वीडियो बनाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। जानकारी मुताबिक बोरदेही थाने के तहत आने वाले गांव चिखलार में बीच रास्ते एक लड़की को अकेली पाकर उसके साथ छेड़छाड़ और फिर उसके कपड़े फाड़कर रेप की कोशिश की गई। 

लड़की ने चप्पलों से की मनचले की धुनाई
लड़की ने भी हिम्मत नहीं हारी और मनचले को पकड़कर खूब पीटा। इसी बीच वहां कुछ लोग पहुंच गए, तो लड़की की हिम्मत बढ़ गई और फिर उसने मनचले को दबोचकर चप्पलों से उसकी धुनाई कर दी। हालांकि मौका देखकर मनचला वहां से भाग निकला। इसके बाद लड़की ने मनचले के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ केस दर्ज मामलें की जांच में जुटी हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News