LPG का नया झटका: छोटू गैस सिलेंडर के होम डिलीवरी के लिए देने होंगे ₹25, जान लें ये जरूरी न‍ियम

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 02:48 PM (IST)

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब सीधे आम आदमी की जेब पर दिखने लगा है। इस तनाव की वजह से दुनिया भर में एलपीजी (LPG) की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसी का नतीजा है कि भारतीय तेल कंपनियों ने जून की शुरुआत में ही कमर्शियल और 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडरों के दाम बढ़ा दिए हैं। इस बीच, इंडियन ऑयल (IOCL) का 5 किलो वाला 'छोटू' गैस सिलेंडर काफी चर्चा में है। इस सिलेंडर से जुड़े कई ऐसे नियम हैं जिनके बारे में आम ग्राहकों को अक्सर पता नहीं होता। आइए जानते हैं छोटू सिलेंडर के नियम और देश में गैस सिलेंडरों के नए रेट।

'छोटू' सिलेंडर के 2 बड़े नियम:  
इंडियन ऑयल की गाइडलाइंस के मुताबिक, 5 किलोग्राम वाले इस छोटे सिलेंडर को लेकर दो मुख्य नियम तय किए गए हैं:

₹25 का होम डिलीवरी चार्ज: 
अगर आप 'छोटू' सिलेंडर की रीफिलिंग (Refill) अपने घर पर मंगवाते हैं, तो आपको हर रीफिल पर ₹25 का अतिरिक्त डिलीवरी शुल्क देना होगा। हालांकि, आप इसे पास के इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर, पेट्रोल पंप या चुनिंदा किराना स्टोर्स से सीधे भी ले सकते हैं।

एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं और ₹500 फिक्स रीफंड: 
इसे खरीदने के लिए किसी लोकल एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं होती, सिर्फ एक सरकारी आईडी कार्ड दिखाकर यह मिल जाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि जब भी आप इस कनेक्शन को वापस (Return) करेंगे, तो आपको ₹500 का फिक्स रीफंड मिलेगा। यह रीफंड इस बात पर निर्भर नहीं करता कि आपने सिलेंडर का इस्तेमाल कितने दिनों तक किया है।

 गैस सिलेंडरों के ताजा रेट (दिल्ली)

सिलेंडर का प्रकार                            वजन              नई कीमत (4 जून 2026 तक)

छोटू सिलेंडर (Chhotu)                     5 किलोग्राम               821.50
घरेलू सिलेंडर (Domestic)                14.2 किलोग्राम           913.00
कमर्शियल सिलेंडर (Commercial)   19 kilograms            3,113.50
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News