लव इन द टाइम ऑफ Corona: लॉकडाउन के बीच ही घर से भाग गया प्रेमी जोड़ा

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2020 - 12:27 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने दहशत मचा दी है। इस महामारी को रोकने के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है, जिसके चलते लोग घर में रहने को मजबूर हैं। हालांकि इस बीच केरल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी जोड़ा घर से भाग गया। 

 

जानकारी के अनुसार केरल के कोझीकोड जिले में नजदीक के थामारास्सेरी से अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने वाला एक प्रेमी जोड़ा घर से भाग गया, जिन पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना गत शनिवार की है जब 21 वर्षीय युवती अपने 23 वर्षीय प्रेमी के साथ भाग गई। अलग-अलग धर्म से होने के कारण महिला का परिवार उनकी शादी के खिलाफ था और उसके पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

 

दोनों पुलिस के समक्ष पेश हुए और फिर उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। दोनों के बालिग होने के कारण उन्हें छोड़ दिया गया। महिला ने अदालत में यह भी कहा कि वह अपनी मर्जी से अपनी प्रेमी के साथ गई थी। बहरहाल, अदालत के निर्देश पर पुलिस ने कोविड-19 के कारण लगाए गए बंद के नियमों का उल्लंघन करने के लिए दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Related News