#रामायण: लॉकडाउन के बीच घरों में पहुंचे 'भगवान राम', पूरे देश ने किए दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2020 - 10:30 AM (IST)

नेशनल डेस्क: जनता की मांग पर दूरदर्शन ने आज से चर्चित ऐतिहासिक धारावाहिक रामायण का एक बार फिर प्रसारण शुरू कर दिया है। 21 दिन के देशव्यापी बंद के दौरान लोगों की भारी मांग पर रामानंद सागर निर्देशित “रामायण” के प्रसारण को शुरू करने का फैसला लिया गया। इसकी एक कड़ी सुबह नौ बजे से 10 बजे और दूसरी रात नौ से 10 बजे प्रसारित होगी।

PunjabKesari

शनिवार को जैसे ही “रामायण” का प्रसारण शुरू हुआ तो पूरा देश 'भगवान राम' के दर्शन के लिए टीवी के सामने बैठ गया। इस धारावाहिक की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर #रामायण टॉप ट्रेंड करने लगा। जहां लोग अपनी और परिवार की रामायण देखते हुए कि तस्वीरें सांझां कर रहे हैं। 

PunjabKesari

भगवान राम के जीवन पर आधारित “रामायण” का पहली बार दूरदर्शन पर 1987 में प्रसारण किया गया था और इसे बेहद लोकप्रियता मिली थी। इसमें एक बेहद रोचक किस्सा जुड़ा हुआ है। पिछली पीढ़ी के कई लोग दावा करते हैं जब रामायण शुरू होता था तो गलियां सूनी हो जाती थीं। आज फिर से देश में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन होने के बाद वही दौर है। लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी है, गलिया सूनी हैं तो अचानक देश फिर से उसी दौर में लौट जाना चाहता है, जहां उसे मानसिक सुकून मिलता था। शायद यही वजह थी कि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को इसको लेकर ऐलान करना पड़ा, "एक बार फिर दूरदर्शन पर रामानंद सागर के 'रामायण' को प्रसारित किया जाएगा। 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News