आश्रम का पता पूछने के बाद महिला से जबरन लूटे सोने के आभूषण

punjabkesari.in Monday, Apr 08, 2019 - 11:32 AM (IST)

 
कठुआ : हाइवे पर पेट्रोल पंप के बाद पारलीवंड इलाके में एक व्यापारी से लूट मामले का खौफ अभी लोगों के दिलों से निकला नहीं था कि शहर के शास्त्री नगर इलाके में बाइक सवार दो युवकों और एक महिला द्वारा दिन दहाड़े राहगीर वृद्ध के आभूषण उड़ाने से इलाके में सनसनी फैल गई। रविवार दोपहर बाद शास्त्री नगर निवासी वृद्ध महिला वैष्णो देवी पास ही किराना की  दुकान पर सामान लेने के लिए जा रही थी। इसी बीच दो युवकों और महिला को जबरन सडक़ किनारे ले जाया गया। जिसके बाद उससे सोने का कड़ा, एक रिंग उड़ा ली। यह आभूषण करीब एक लाख रुपये के होंगे। वहीं, इस तरह की वारदात सी.सी.टी.वी. में भी कैद हुई है। जिसके आधार पर पुलिस भी जांच कर रही है। 


जानकारी के अनुसार वैष्णो देवी अपने घर से पास ही किराना की दुकान में कुछ खरीददारी के लिए जा रही थी। इसी बीच दुकान से पहले ही एक बाइक सवार युवक ने किसी आश्रम का पता पूछा। जिसका  पता महिला ने बता दिया। बाद में एक अन्य युवक और महिला भी मौके पर पहुंच गए। जिन्हें पता बताने पर पहले महिला का आभार जताया और बाद में जबरन सडक़ किनारे ले गए। यहां से उन्होंने  उसके हाथ में पहना गया सोने का कड़ा, उंगली में लगाई गई रिंग को उड़ा लिया। महिला ने जब इसका विरोध करना चाहा तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके बाद महिला एवं दो अन्य युवक मौके से फरार हो गए।  घटना का कुछ हिस्सा पास की दुकान में लगे सी.सी.टी.वी. में भी कैद हुआ है। जिसके आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News