लोकसभा चुनाव : कुमार विश्वास दिल्ली में भाजपा के लिए कर सकते हैं प्रचार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 02, 2019 - 11:16 PM (IST)

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के असंतुष्ट नेता कुमार विश्वास लोकसभा चुनावों में प्रदेश भाजपा के प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश भाजपा ने विश्वास के सामने पार्टी के पक्ष में प्रचार करने का प्रस्ताव रखा है। 
PunjabKesari
भाजपा के सूत्रों ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सोमवार को विश्वास के साथ बैठक की थी जिसमें विश्वास ने कहा था कि चीजों को परिदृश्य के हिसाब से रखने के लिए उन्हें एक और बैठक करनी होगी। सूत्रों ने यह भी बताया कि भाजपा विश्वास को पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से टिकट देने पर भी विचार कर सकती है क्योंकि वह एक अच्छे वक्ता हैं और अपनी वाकपटुता से भीड़ को बांधे रख सकते हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News